Free Fire Me Guild Kaise Banaen

0
Free fire me guild kaise banaen

दोस्तों अगर आप फ्री फायर गेम खेलना पसंद करते और बहुत लंबे समय से फ्री फायर गेम खेल रहे हैं तो आपको गिल्ड के बारे में कुछ ना कुछ जानकारी जरूर होगी लेकिन अगर आप बहुत लंबे समय से फ्री फायर गेम नहीं खेल रहे हैं या आपने कुछ ही दिन पहले फ्री फायर गेम खेलना शुरू किया है, तो आप गिल्ड के बारे में बहुत कम जानते होंगे। दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि Free fire me guild kaise banaen, या फिर इससे जुड़ी और भी जरूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही स्थान पर हैं।

इस आर्टिकल के जरिए आप को सरल भाषा में गिल्ड से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी इसी के साथ आपको कुछ सरल स्टेप्स में फ्री फायर गिल्ड बनाने की प्रक्रिया बताई जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से फ्री फायर में गिल्ड बना पाएंगे। तो बने रहे इस आर्टिकल के साथ।

फ्री फायर में गिल्ड क्या है?

दोस्तों अगर आप फ्री फायर गेम खेल रहे हैं तो आपको इस गेम में एक गिल्ड का फीचर भी देखने को मिलता है। फ्री फायर गेम में गिल्ड को आप एक टीम समझ सकते हैं और गिल्ड के अंदर अलग-अलग मेंबर मौजूद होते हैं, गिल्ड में मेंबर्स के साथ लीडर, एक्टिंग गिल्ड लीडर, और एल्डर भी हो सकते हैं। फ्री फायर गेम में गिल्ड ज्वाइन करना और गिल्ड बनाना दोनों ही बहुत आसान है। अगर आप फ्री फायर गेम में गिल्ड बनाते हैं तो इससे आपको बहुत से फायदे होंगे और आप नए-नए रिवॉर्ड भी पा सकेंगे।

आपको यह भी पता होना चाहिए:

Free Fire Me Guild Kaise Banaen

गिल्ड के बारे में जानकारी रखने वाले लोग अक्सर फ्री फायर गेम में गिल्ड बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें इस चीज की सही जानकारी नहीं होती जिसकी वजह से वे अपना गिल्ड नहीं बना पाते हैं। नीचे कुछ सरल स्टेप बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से इस गेम में अपना गिल्ड बना पाएंगे और इसमें प्लेयर्स को भी जोड़ पाएंगे।

स्टेप 1 – सबसे पहले फ्री फायर गेम ओपन करके उसमें लॉगिन कर ले।

स्टेप 2 – जैसे ही आप लॉग इन कर लेंगे इसके बाद आपको राइट कॉर्नर में कुछ विकल्प दिखाई देंगे इनमें से आप को तीसरे स्थान पर दिए गए गिल्ड के विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप 3 – अगर आप पहले से किसी गिल्ड के मेंबर है तो आपको उस गिल्ड को लीव करना होगा इसी के बाद ही आप गिल्ड बना पाएंगे, अगर आप किसी गिल्ड के मेंबर नहीं है तो दूसरा स्टेप फॉलो करने के बाद आपको क्रिएट गिल्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4 – जैसे ही आप क्रिएट गिल्ड विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलकर आएगा और इसमें आपको रीजन, स्टाइल, एप्रूवल मेथड, लेवल और बैटल रॉयल रैंक, सिलेक्ट करने होंगे। इन सभी चीजों के अलग-अलग विकल्प होते हैं और आप अपने अनुसार इन्हें चुन सकते हैं।

स्टेप 5 – इन सभी विकल्पों के नीचे आपको स्लोगन नाम का विकल्प भी दिखाई देगा, स्लोगन विकल्प का इस्तेमाल करके आप लोगों को अपने गिल्ड के बारे में थोड़ा बहुत जानकारी दे सकते हैं।

स्टेप 6 – सभी चीजों को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने गिल्ड का नाम दर्ज करना होगा, गिल्ड का नाम दर्ज करते वक्त यह बात ध्यान में रखें कि गिल्ड का नाम कम से कम तीन कैरेक्टर से ज्यादा हो तथा 15 कैरेक्टर से ज्यादा ना हो, इसी के साथ आप गिल्ड के नाम में स्पेस नहीं लगा सकते हैं।

स्टेप 7 – इसके बाद अगर आप चाहे तो गिल्ड का बैच भी बदल सकते हैं, जब भी आप नया-नया गिल्ड बनाएंगे तो आपके पास गिल्ड बैच के दो ही विकल्प होंगे हालांकि जैसे – जैसे आपके Guild का लेवल बढ़ता जाएगा यह बैच भी अनलॉक होते जाएंगे।

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको अंतिम चरण में स्क्रीन के नीचे की ओर दो विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से एक में 1000 डायमंड लिखा होगा और दूसरे में 5000 गोल्ड, अगर आप 1000 डायमंड का इस्तेमाल करके गिल्ड बनाना चाहते हैं तो 1000 डायमंड वाले विकल्प पर क्लिक करें, वहीं अगर आप 5000 गोल्ड का इस्तेमाल करके गिल्ड बनाना चाहते हैं तो उस विकल्प पर क्लिक करें। इनमें से किसी भी विकल्प पर क्लिक करके कंफर्म करें और ऐसा करते ही आपकी गिल्ड बन जाएगी।

कुछ जरूरी प्रश्न

फ्री फायर में गिल्ड कैसे बनाएं?

फ्री फायर मैं गिल्ड बनाने का तरीका बहुत ही आसान है, अगर आप गिल्ड बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको गेम को खोल कर गिल्ड विकल्प में जाना होगा और इसके बाद क्रिएट गिल्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी भरने होंगी और ऐसा करने के बाद आप आसानी से गिल्ड बना पाएंगे।

फ्री फायर गेम में लेवल 4 का गिल्ड कैसे बनाए?

फ्री फायर गेम में लेवल 4 का ग्रेड बनाया नहीं जा सकता, जब भी आप फ्री फायर गेम में नया गिल्ड बनाएंगे तो वह गिल्ड पहली लेवल में होगा और आप या गिल्ड के मेंबर्स ज्यादा से ज्यादा गेम खेलकर गिल्ड का लेवल बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको गिल्ड मेंबर के साथ ज्यादा से ज्यादा गेम खेलने चाहिए।

फ्री फायर गेम में गिल्ड बनाने में कितने पैसे लगते हैं?

अगर आप फ्री फायर गेम में गिल्ड बनाने की सोच रहे हैं तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि फ्री फायर गेम में गिल्ड बनाने के लिए आप 1000 डायमंड या 5000 गोल्ड कॉइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास 1000 डायमंड या 5000 गोल्ड नहीं है तो आप गिल्ड नहीं बना पाएंगे।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की सहायता से हमने फ्री फायर खेलने वाले लोगों को गिल्ड बनाने का आसान तरीका बताया, अगर आप सावधानी से ऊपर दिए हुए स्टेप फॉलो करेंगे तो आप भी आसानी से अपना गिल्ड बना पाएंगे। मैं आशा करता हूं कि इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके समझ में आई होगी और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी गिल्ड बना सकते हैं, या औरों को इस प्रक्रिया के बारे में बता सकते हैं। अगर आप इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार साझा करना चाहते हैं तो आप कमेंट सेक्शन की सहायता ले सकते हैं। यदि आप फ्री फायर में Unlimited डायमंड्स Free में लेना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक कर सकते है, और बुल्कुल फ्री में 1000 डायमंड्स ले सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here